✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
वीरेंद्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज /थरवई:- सोमवार शाम को पिकअप की टक्कर लगने से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक समेत पिकअप को पड़कर पुलिस को सौंप दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार दशरथ पांडे (72 वर्ष ) निवासी जयंतीपुर थाना थरवई जो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे सिकंदरा मार्ग पर सड़क के किनारे मकान बनाकर परिवार समेत रह रहे थे सोमवार शाम वह घर से कुछ दूर पैदल ही गए थे तभी सिलोखरा की तरफ से आ रही एक बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना होने पर स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना थरवई पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत पिकअप को थाने पर लाया गया एवम विधिक कार्यवाही कर रही है।

0 Comments