श्री राम कथा श्रवण से मिट जाती है व्याधियां - कनक जी महाराज

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223



मातृ पितृ पूजन के साथ संपन्न हुआ चतुर्थ दिवस की कथा 

सुजानगंज/जौनपुर :‌- जो सब के संकट दूर करते हैं जिन्हें संकटमोचन कहा जाता है उनके पूज्य हैं श्री राम जी।श्री राम जी की कथा श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर की व्याधियां मिट जाती है उक्त उद्गार स्थानीय क्षेत्र के करौरा ग्राम सभा में आयोजित पंच दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस की कथा सुनाते हुए कथा व्यास श्री कनक जी महाराज ने व्यक्त किया। लंका काण्ड की कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा प्रभु श्री अपने भक्तों का सदैव उद्धार करते हैं चाहे वह उनका शत्रु ही क्यों न बन जाए।

कथा विश्राम के बाद कथा पांडाल में मातृ पितृ पूजन का कार्यक्रम हुआ जिसमें 200 बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन किया और उनकी आरती उतार कर संकल्प लिए की सभी अपने माता-पिता की आज्ञा का सदैव पालन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान योगेश सिंह, राजेश सिंह, जितेन्द्र मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमाराम पांडेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments