राज्य सभा सांसद ने की अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223

सदन की कार्यवाही के दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने पीठासीन सभापति श्री हरिवंश के माध्यम से जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को सदन उठाते हुए  पटना से जम्मू तक जाने वाली गाड़ी संख्या - 12355 अर्चना एक्सप्रेस,और गाड़ी संख्या - 12356 अर्चना एक्सप्रेस जो जम्मू से पटना तक जाने वाली ट्रेन जो बादशाहपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है उनके ठहराव की मांग की है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि भारी संख्या में तीर्थ यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं सभी की आस्था जुड़ी हुई है  परंतु ट्रेन का ठहराव न होने के कारण श्रद्धालुओं को बड़ी निराशा होती है। आदरणीय सभापति महोदय के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, जनहित में पटना से जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस का ठहराव 2 मिनट बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर कराने का अनुरोध किया। जिससे भारी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो का दर्शन कर सके।

Post a Comment

0 Comments