✍️ खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223
कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज / जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज के सराय दुर्गा दास गांव निवासी गीता देवी पत्नी अनिल ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के एक लड़के पर अपनी नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।थाने पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मेरी नाबालिक पुत्री जो अचानक घर से गायब हो गई संबंधित रिश्तेदारों में ढूंढने पर भी कहीं पता नहीं लगा सका। लेकिन बाद में पड़ोस के प्रिंस पुत्र राम उजागिर के किए हुए कारनामे के चलते लड़की को भगाने का आरोप लगाया है।थाने में उक्त के विरुद्ध थानाध्यक्ष द्वारा धारा 137(2) ,87 मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिसमें पुलिस से जल्द से जल्द अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है इस संबंध में थाना अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय से पूछे जाने पर बताएं कि मामला संज्ञान में आने पर मुकदमा पंजीकृत करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

0 Comments