✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223पुर
कुलदीप विश्वकर्मामहराजगंज /जौनपुर:- जौनपुर जिले में पहुंचे भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है जिसे महज निखारने की जरूरत है और कहा आज के युवा वर्ग को शिक्षा के साथ खेल कूद प्रशिक्षण ट्रेनर प्रतियोगिता की आवश्यकता है जिससे स्वास्थ के साथ मानसिक विकास होता है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में प्रमोद सिंह और गजाधरपुर में प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार ने सिंह के आवास पर पहुंचे जहां लोगों ने चुनरी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया ।मौके पर उद्योग पति शैलेश ठाकुर, नरेंद्र चतुर्वेदी, प्रमोद सिंह (व्यापार मंडल अध्यक्ष), दीना नाथ सिंह, जितेश सिंह सहित लोग रहे।

0 Comments