जौनपुर: गोपालपुर होलिका दहन स्थल का विवाद कायम, पुलिस अधीक्षक से शिकायत



सुजानगंज/ जौनपुर:- थाना सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर उपजा विवाद अभी फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों से जिस स्थान पर परंपरागत रूप से होलिका दहन होता आ रहा है, वहां अब एक समुदाय विशेष द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। एक पक्ष चाहता है कि परंपरागत स्थल पर ही दहन हो, जबकि दूसरा पक्ष स्थान परिवर्तन की मांग कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच कर होलिका दहन के लिए एक नवीन स्थान चिन्हित कर दिए हैं, लेकिन प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करते हुए उक्त ग्राम निवासी शिवकुमार मोदनवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए पौराणिक परम्परा की रक्षा के लिए गुहार लगाया है।

Post a Comment

0 Comments