प्रयागराज: राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने किया स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय का उद्घघाटन


वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज थरवई क्षेत्र मे स्थित प्राथमिक विद्यालय विकास खंड सोरांव मे एचडीएफसी बैक हुमाना टू पीपुल टू पीपुल द्वारा स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, का निर्माण कराया गया था। जिसका उद्घघाटन समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश संजीव गौड़ ने किया। उद्घघाटन से पूर्व मंत्री संजीव गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम मे मंत्री संजीव गौड़ को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह व साल पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय के बच्चो ने सरस्वती वंदना कर संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। मंत्री संजीव गौड़ ने स्मार्ट क्लास व पुस्तकालय का फीता काट कर उद्घघाटन किया। इस मौके पर मंत्री संजीव गौड़ ने समग्र ग्रामीण  विकास कार्यक्रम का सराहना किया। उन्होंने हुमाना टू पीपुल टू पीपुल की समाज सेवा,शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र,पर्यावरण, जैविक खेती,महिलाओ को अत्म निर्भर बनाने का काम किया है। यह कार्यक्रम 15 राज्यों मे चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने महाकुंभ का सफल आयोजन करा कर भारत ही नही विश्व मे भारत को गौरव वांतित किया है। इसी क्रम मे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ त्रिपाठी ने कहां कि बच्चों को शिक्षित बनाने व शिक्षा को आगे बढ़ावा देने पर जोर दिया। विधालय मे स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय बन जाने से छात्र व छात्राओं को पढ़ाई मे सरलता होगी। बच्चे नई तकनीक के बारे मे जान सकेंगे। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री संजीव गौड़,वीडीओ सुशील कुमार पटेल,वीओ सुमन मिश्रा, उपजिलाधिकारी हीरालाल सैनी, हुमाना टू पीपुल टू पीपुल के चंदन,भरत, प्रधानाचार्य सौरभ तिपाठी,प्रधानाचार्यारिया शीला देवी,शिक्षिका गायत्री यादव, शीला देवी,प्रिया तिवारी,रश्मि पांडेय, प्रीति मिश्रा,नजमा बानो,सुषमा मिश्रा,ममता यादव,अनुराधा,सरला,संजू,प्रधान राजेश, लव गुप्ता, मो कयूम बृजेश, पिंटू शुक्ला जिला पंचायत विजय गौतम,एसीपी चंद्रपाल सिंह,थाना प्रभारी अरविंद कुमार गौतम,पुलिस के जवान छात्र छात्राए आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments