परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र गम्भीर रूप से घायल


*फैजान*

कैसरगंज/बहराइच:- कैसरगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर परमहंस पीजी कॉलेज के निकट एक बोलेरो गाड़ी व बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई।जिसमें बुलेट पर सवार परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया  जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वारिस,शहनवाज,रहमान  निवासी बढ़ौली  बुलेट पर सवार होकर परीक्षा देने  जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही  बोलेरो जीप से आमने-सामने टक्कर हो गई।जिसमें बुलेट पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments