कैमरे में कैद हुई बाघिन की तस्वीर

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। होली का पर्व मनाने अपनी ससुराल आए सेवानिवृत्ति डीएफओ को कतर्नियाघाट पर्यटन के दौरान बाघिन का दीदार हुआ इस दौरान उन्होंने बाघिन का फोटो कैमरे में कैद किया।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग की कतर्नियाघाट निशानगाढ़ा और मोतीपुर रेंज में रेंज अफसर व चंबल राष्ट्रीय अभ्यारण्य आगरा के डीएफओ पद से अवकाश प्राप्त कर कतर्नियाघाट की निशानगाढ़ा रेंज के रमपुरवा मटेही में निवास और लेपर्ड डेन स्टे नामक रिज़ॉर्ट चला रहे आनंद श्रीवास्तव के सगे बहनोई अवकाश प्राप्त वनाधिकारी दिवाकर श्रीवास्तव अपनी पत्नी अंजू श्रीवास्तव के संग होली पर्व मनाने के साथ ही कतर्नियाघाट भ्रमण पर आये थे वो पक्षियों के विशेषज्ञ हैं और उनकी बर्ड फोटोग्राफी बहुत मशहूर है ।कतर्नियाघाट में पाए जाने वाले पक्षियों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए सुबह वह नेचर गाइड शानू के साथ जंगल सफारी पर निकले तभी उन सब का सामना एक व्यस्क बाघिन से हो गया जिसकी तस्वीर को उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया ।

बाघिन को कैमरे में कैद करने के बाद कहा कि उनका कतर्नियाघाट आने का मुख्य उद्देश्य यहां पाए जाने वाले पक्षियों को अपने कैमरे में कैद करना था जंगल में बाघिन का मिलना उनके लिए बोनस है । उन्होंने इसके साथ कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों का भी चित्र कैमरे में कैद किया। बाघिन का चित्र कैमरे में कैद करने के बाद उन्होंने कतर्नियाघाट जंगल तथा वहां  जाने वाले वन्य जीव एवं चिड़ियों के लिए कतर्नियाघाट की खूबसूरती का बखान कर और बाघिन की फोटो मीडिया से भी शेयर की। वन एवं वन्य जीव संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था फ्रेंड्स आफ कतर्नियाघाट के प्रमुख बीडी लखमानी ने बताया कि कतर्नियाघाट में लगातार बाघ दिखाई दे रहे है जिससे पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं जो सुखद है। डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिव शंकर ने बताया कि कतर्नियाघाट वन्य जीवों के लिए माकूल है यहां वन्य जीव लगातार दिखाई दे रहे वन विभाग वन्य जीवों के सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments