गुजरात में सुनीता के पैतृक गांव में जश्न
: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आ गए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्री तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर सफलता पूर्वक उतर गए है। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है। नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने नासा एवं स्पेसएक्स टीम को बहुत बहुत बधाई दी है। अंतरिक्ष यात्रियों को समुद्र तल से बाहर निकलने में कोस्ट ब्रोड टीम का शानदार योगदान रहा है।
0 Comments