✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
अम्बेडकर नगर:- अम्बेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी के प्राण त्यागने की खबर प्रकाश में आई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के केदरूपुर गांव निवासी मनोज पाठक के सीने में दर्द हुआ परिजन लेकर चिकित्सालय गए जहां उनकी मृत्यु हो गई।पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश हो गई और उसने भी प्राण त्याग दिए।दोहरे मृत्यु जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं ऐसी विलक्षण घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। लोगों के अनुसार मनोज पाठक दिल्ली में रहते थे और होली की छुट्टी में घर आए हुए थे।

0 Comments