✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
सुल्तानपुर:- सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के मादरडीह में जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद क्या बोल गए यह तो वही जाने लेकिन जनसभा में उपस्थित जनसमूह के सामने एक प्रश्न खड़ा हो गया कि बेदाग शासन व्यवस्था की डींग मारने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वयं मंच से स्वीकार कर रहे हैं कि मैं सात दरोगाओं के हाथ पैर तोड़वाकर उन्हें गड्ढे में फेकवाकर यहां (मंत्री पद पर) पहुंचे हैं ।
माननीय मंत्री जी संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा के तहत मंगलवार को सुल्तानपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के मदारडीह में जनसभा को संबोधित किया।सभा के दौरान डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उन्हें पता है कि कौन फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह गरीबों और महिलाओं के हक में लगातार काम कर रहे हैं। इसी बीच, एक महिला की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा “सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर, उन्हें गड्ढे में फेंकवा कर मैं यहां पहुंचा हूं।”
डॉ. संजय निषाद सभा में मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की और कहा कि वे अपनी शिकायतें सीधे उन्हें भेज सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि वह 5 मिनट में मुख्यमंत्री तक किसी भी समस्या की जानकारी पहुंचा सकते हैं। सभा के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया और कहा कि लोग एसएमएस के माध्यम से अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पहले वह डीएम और एसपी से बात करते हैं, और अगर 5 मिनट में समाधान नहीं मिलता, तो वह मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा देते है।

0 Comments