मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिहींपुरवा के तहसील भवन का किया उद्घाटन

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223


मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना पाकर क्षेत्रीय लोगों ने सुबह 9 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर जमघट लगाना शुरू कर दिया था मुख्यमंत्री का उड़न खटोला जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने गर्मजोशी के साथ जयकारों से उनका स्वागत किया वही मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भी जमकर भड़ास निकाली।।बलहा विधानसभा के मिहींपुरवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लगभग 8 करोड़ रुपए से निर्मित तहसील भवन का उद्घाटन बृहस्पति को सुबह 10.48 बजे हेलीकॉप्टर से तहसील भवन पहुंचकर किया जिसके बाद मंच से जन सभा को सम्बोधित करते हुए बहराइच को ऋषियों की भूमि तथा सैयद सालार मसूद गाजी को विदेशी आक्रांता बताते हुए महिमा मंडन करने वाले लोगों पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बहराइच की महसी तहसील में भेड़िया तथा कतर्नियाघाट का भी जिक्र किया ।तहसील का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान करते हुए जंगली जानवरों के हमलों में घायल या मौत होने पर  दुख व्यक्त किया तो वहीं कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के विकास की बात कहते हुए ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा जिस तहसील का भवन ही नही होगा तो काम कैसे होगा और सभी अधिकारियों को तैनाती वाले स्थान पर रात्रि विश्राम के सख्त निर्देश दिए गए हैं और वाद के निस्तारण हेतु सभी की जबाबदेही तय की गयी है जल्द ही महाराजा सुहेलदेव की स्मारक का भी उद्घाटन होगा। ऐसे में लोग वीरों के शौर्य को नही भूलना चाहिए बहराइच की जीडीपी के संबंध में बताया पहले की तुलना में चार गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गयी है ।

मुख्यमंत्री की जनसभा को संबोधित करते हुए बलहा विधायक सरोज सोनकर, ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के आशीर्वाद से मिहींपुरवा को नगर पंचायत का दर्जा मिला और बलहा विधानसभा का विकास लगातार हो रहा है।

मुख्यमंत्री की जनसभा में काफी संख्या में पंहुचे जन सैलाब को बाहर से ही मुख्यमंत्री का संबोधन सुनना पडा।तहसील उद्घाटन जनसभा में  विधायक सरोज सोनकर सुरेश्वर सिंह सुभाष त्रिपाठी रामनिवास वर्मा विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी पद्मसेन चौधरी पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय तथा भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी राम नयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम अश्विनी कुमार समेत हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments