स्वास्थ्य मंत्री ने ओवरवेट को लेकर कहीं बात

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें -9839627223









केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट (आवश्यकता से अधिक वजन वाले) हैं"। नड्डा ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा ‘‘हम आप सभी के स्वास्थ्य की चिंता रखते हैं. मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी सदन में मौजूद थे। मंत्री ने सदस्यों से कहा कि अपने क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य जांच कराएं।जिसका सभी ने समर्थन किया ।और कहा कि सभी सदस्यों को भी अपनी जांच कराना चाहिए और जनमानस को जांच के लिए प्रेरित करें। मंत्री ने देश में कैंसर और टीबी समेत विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 30 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया गया है। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जाती है।

Post a Comment

0 Comments