✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223
मछली शहर/जौनपुर :- मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से गुरुवार शाम लगभग 7 बजे एक बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में अंकेश कुमार बिन्द (16 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार बिंदु शाम के समय अपने घर से कुछ दूरी पर गया हुआ था। वहां से पैदल अपने घर वापस आ रहा था कि उसी समय पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर से कुचलने से अंकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गयी। पुलिस ने लाश को शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments