✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
एस एन यादव
प्रतापगढ़। लखनऊ की विभूतिखंड थाने में बीती चौदह मार्च को पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ थाना परिसर में मारपीट तथा अभद्रता को लेकर रविवार को आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन ने आरोपी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग उठायी है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि लखनऊ के अधिवक्ता सौरभ वर्मा की तहरीर पर नौ नामजद पुलिस कर्मियों समेत अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में दर्ज केस का शासन अविलम्ब संज्ञान ग्रहण करें। रविवार को हुई संगठन की समीक्षात्मक बैठक में अधिवक्ताओं ने लखनऊ पुलिस द्वारा तानाशाही के साथ प्रयागराज में साथी अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को पुलिस निरंकुशता की पराकाष्ठा कहा है। बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गयी कि लखनऊ विभूतिखंड थाने के सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करते हुए अधिवक्ताओं की ओर से दर्ज कराये गये मुकदमें में उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल, शहजाद अंसारी, संतोष पाण्डेय, आशीष तिवारी, शिवरंजन यादव, मो. ईशा, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, प्रभाकर पाल, रमेश पाण्डेय, रामकिंकर शुक्ल, विपिन शुक्ल, संजय सिंह, पारसनाथ सरोज, अमरनाथ यादव, प्रमोद मिश्र, सिंटू मिश्र, राम अभिलाष यादव, अरूण तिवारी, सुमित त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।

0 Comments