यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 9839627223



सुजानगंज/जौनपुर:-  यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हो गई। सुजानगंज क्षेत्र के सरोज विद्याशंकर कन्या इंटर कालेज सुजानगंज  के परीक्षा केंद्र पर 715 छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें  केंद्र व्यवस्थापक पूजा तिवारी,सह केंद्र अध्यक्ष अंशुल पांडेय, आनंद दुबे  बनाए गए थे,जिसकी देखरेख में नकलविहीन परीक्षाएं कराईं गई। एक छात्रा को छोड़कर (जो इंटर जीव विज्ञान में अनुपस्थित रहा) सभी छात्राओं ने परीक्षा दिया।

  बुधवार को  दूसरी पाली  में अंग्रेजी विषय का पेपर था जिसके बाद सभी छात्राएं पूरे उल्लास के साथ परीक्षा केंद्र से बाहर हुई। कालेज की प्रधानाचार्य डा सुषमा त्रिपाठी ने बताया कि  कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लगे सभी कक्ष निरीक्षकों के भरपूर सहयोग से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न हुई, मैं सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं,जिनकी वजह से बहुत ही शांति वातावरण में परीक्षार्थियों ने अपनी सभी विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न की, केन्द्र व्यवस्थापक पूजा तिवारी ने  बताया कि यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च को परीक्षा सम्पन्न हुई।

कालेज प्रशासन के सख्त अनुशासन की वजह से परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं प्राप्त हुई। कक्ष निरीक्षक महिलाओं द्वारा परीक्षा दिवस पर सभी परीक्षार्थियों  की सघन तलाशी लेने के बाद ही कक्षा में प्रवेश कराया जाता था, डॉक्टर विद्यासागर त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों और सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments