बीआरसी कार्यालय में प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया होली

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 9839627223



सुजानगंज /जौनपुर:- ब्लॉक सुजानगंज के बी आर सी सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी डा किरन पाण्डेय के नेतृत्व में सद्भावना का पवित्र त्यौहार होली बच्चों एवं शिक्षको द्वारा मनाया गया। बच्चों एवं शिक्षको ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर प्रेम और सौहार्द से अपना जीवन लक्ष्य प्राप्त की कामना करते हुए खुशी पूर्वक होली मनाई गई। प्रभाकर शुक्ल और अभिनव मिश्र ने होली गीत प्रस्तुत करके पारम्परिक लोकगीत का संदेश दिया। बी ई ओ सुजानगंज डा किरन पांडेय ने कहा कि आप सभी सम्मानित जन निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खुशी एवं हर्षोल्लास से होली का त्यौहार मनाए। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, अजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, शेर बहादुर मौर्य अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, ओम प्रकाश चौरसिया, राजीव मणि, डा विनोद कुमार पाल ए आर पी, अरुण मिश्रा सुनील कुमार यादव, शेखर मिश्र दिनेश सतीश भगत सिंह, अमर बहादुर अरविंद अशोक सरोज तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments