✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के करौरा गांव में मंगलवार हरिओम भक्त मण्डल एवं अखिल भारतीय सनातन धर्म सेना के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सुधाकर उपाध्याय की रचना **प्रेम पिचकारी रंग बडा पक्का लेकर आया होली में** सुनकर उपस्थित श्रोता झूम उठे। उपस्थित विभिन्न कवियों द्वारा श्रृंगार रस, वीर रस, हास्य रस तथा वीभत्स रस की विभिन्न रचनाएं प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानन्द चौबे मिर्जापुर के वीर रस की कविताओं से हुआ तत्पश्चात डा. प्रेमशंकर द्विवेदी 'भाष्कर' प्रतापगढ़, अमरनाथ सिंह मोही, डॉ. मिथिलेश कुमार त्रिपाठी 'मणि', उदय राज मिश्र "उजड्ड", उदय प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह ने भी अपनी अपनी कविताएं प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाराम पांडेय " निराला" तथा संचालन शिवानंद चौबे ने किया।

0 Comments