✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
शमीम अहमद
मड़ियाहूं /जौनपुर ।तहसील क्षेत्र के ग्राम गौहर, बेलवा में होली का पर्व आपसी सौहार्द भाईचारे का पर्व है। एक दूसरे से गले से गले मिलकर राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा में चलना चाहिए। बताया जाता है कि प्रदेश संगठन ने जो भार मुझे दिया है ।निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर समाज के हर तपके को साथ लेकर मछली शहर जिले में एक मजबूत संगठन खड़ा करने का प्रयास करूंगा। निष्ठावान कर्मठ कुशल कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है ।उक्त बातें बतौर और मुख्य अतिथि होली मिलन एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए जिला अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने ग्राम गौरा में पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित राज कृष्ण शर्मा के आवास पर कहा । इन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन ने जो भार मुझको सौंपा है ।कार्यकर्ताओं के बल पर उसे मै पूरा करने का प्रयास करूंगा। विशिष्ट अतिथि डॉ आर बी चौहान ,ब्रह्मदेव उपाध्याय, अशोक कुमार पांडे, प्रधानाचार्य राकेश कुमार शुक्ला, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, स्कंद पटेल ने कहा कि डॉक्टर सिंह अपने अनुभव एवं दूरदर्शिता से तरास कर मछली शहर में इतना मजबूत संगठन बनाएंगे जो एक किले की तरह होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ।
सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की होली मिलन भाईचारे का पर्व है आपसी सौहार्द को बना करके हम लोगों को रहना चाहिए।इस कार्यक्रम में नए जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के आ जाने से कार्यक्रम अति सुंदर हो गया है। मेरा विश्वास है कि डॉक्टर सिंह के अध्यक्ष बनने से संगठन काफी मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं में नई धार देकर ऊर्जावान निष्ठावान मजबूत संगठन बनाने में कोई संदेह नहीं है। पूर्व में आयोजक राज कृष्ण शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसी कड़ी में नए जिला अध्यक्ष का ओमप्रकाश विश्वकर्मा, प्रवीण पांडे ,इंद्रेश तिवारी, जगदीश चौहान, मनोज सरोज ,आशीष ,कन्हैया लाल पांडे ,बालकृष्ण शर्मा, संतोष दुबे आदि सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्ष का जोर शोर के साथ स्वागत किया।

0 Comments