✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223
भीलवाड़ा/राजस्थान :- राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार सुबह 6.15 बजे सीमेंट टैंकरों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसके कारण टैंकरों में आग लग गई और एक चालाक की जल कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ के लाडपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे सीमेंट टैंकर ने आगे चल रहे टैंकरों में टक्कर मार दिया जिसके कारण टैंकरों में आग लग गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। एक टैंकर चालक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लम्बा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल कर्मीयों के साथ पहुंची मांडलगढ़ थाना पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक टैंकर जल चुके थे। पुलिस ने मृतक चालक का शव कब्जे में ले अन्त्य परीक्षण के लिए भेजते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के प्रयास में टैंकर आपस में टकरा गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

0 Comments