✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223

जौनपुर। जौनपुर जिले में रिश्वत लेते एक कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से  शिकायत किया कि  उसकी मां  सुदामा (ग्राम प्रधान) द्वारा कराये गए कार्य के आडिट करने के एवज में तीस हजार रूपये रिश्वत की मांग की गयी है।जिसका संज्ञान लेते हुए  एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने जाल बिछाकर आज दिन में करीब साढ़े 12 बजे ज्येष्ठ लेखा परीक्षक लेखा परीक्षा विभाग विकास भवन जौनपुर सत्य नारायण पुत्र दीनानाथ  ग्राम घाटमपुर पो. मेलिरा ,बेलवाई माधोपुर  अखण्ड नगर जनपद-सुल्तानपुर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस अपराध की लिखा पढ़ी सिकरारा थाने में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम  निरीक्षक मैनेजर सिंह ट्रैप टीम प्रभारी, वाराणसी , नीरज कुमार सिंह,राजेश कुमार यादव ,विनोद कुमार,सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह,अजय कुमार यादव,आशीष शुक्ला,सूरज गुप्ता,वीरेंद्र  प्रताप सिंह शामिल रहे।