✍️ ख़बरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क में 9839627223
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षा विकास के वातावरण को मजबूती प्रदान करने का सशक्त आधार है। उन्होनें कहा कि रामपुरखास में शैक्षिक परिवेश को वह विधायक मोना के साथ लगातार इसलिए मजबूत बना रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति में कमजोर व्यक्ति का अधिकार कोई छीन न सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में साक्षरता लगातार बढ़ रही है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ विधायक मोना के द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को स्व आजीविका के क्षेत्र में मिशन के स्तर पर आत्मनिर्भरता सौंपने का प्रयास भी सराहनीय है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि शिक्षा तरक्की और खुशहाली के मार्ग को प्रशस्त करते हुए सदैव जरूरतमंद के हितों की रक्षा किया करती है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी रविवार को धारूपुर के समीप मोठिन स्थित गनेशा देवी बाल विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होनें विद्यालय में कम्प्यूटर शिक्षा को बढावा देने के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से एक कम्प्यूटर सेट व सोलर लाइट तथा इण्डिया मार्क हैण्डपम्प की सौगात भी सौंपी। विद्यालय की छात्रा चांदनी, सूफिया, आदर्श मौर्य, अभिषेक, रेयांश मिश्र, आयुष, आदित्य, जानवी आदि ने स्वागत गान तथा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा, शासकीय अधिवक्ता राजेश मौर्य, जिलाध्यक्ष अशोक मौर्य विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य अनिल मौर्य ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। संचालन महेश पटेल ने किया। आभार प्रदर्शन प्रबन्धक हरिश्चंद्र मौर्य ने किया। इस मौके पर जिपंस रघुनाथ सरोज, महासचिव रवीन्द्र मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ल, राजेश मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, गुडडू द्विवेदी, रामकृष्ण द्विवेदी, माता प्रसाद पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, दिनकर पाण्डेय, आदित्य तिवारी, तपन पाण्डेय, राघवेंद्र शुक्ला, बचई मौर्या, प्रमोद शुक्ला आदि रहे।

0 Comments