धर्म परिवर्तन कराने वाले फादर समेत 7 गिरफ्तार

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223



खेतासराय जौनपुर:-  जौनपुर जिले के खेतासराय पुलिस ने रविवार को पूर्वांचल में धर्म परिवर्तन कराने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना फादर सुरेश उसकी सहयोगी किरन देवी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान मौके से डेढ़ दर्जन बाइबिल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया है।खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने दावा किया कि यह गिरोह विभिन्न जिलों में अपने नेटवर्क के माध्यम से धन का प्रलोभन देकर हिंदू धर्म के लोगों को गुमराह करके ईसाई बनाने के काम में लगा था।
लंबे समय से इस गिरोह के सरगना व उसकी टीम को दबोचने के लिए पुलिस टीम काम कर रही थी।
रविवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी त्रिभुवन पुत्र स्व रामरूप ने गुप्त सूचना दिया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के अमरेथुआ गांव में ईसाई धर्म से जुड़े बड़े गिरोह के फादर सुरेश तथा अन्य साथियों के साथ पैसे का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने का बड़ा नेटवर्क पिछले काफी लंबे समय से बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ,डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान को सूचना देते हुए मानी कला पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र राय, कांस्टेबल विनय यादव, रवि कुमार, महिला कांस्टेबल आशा गुप्ता, पूजा पाण्डेय सहित पुलिस बल के साथ अमरेथुआ गांव में रमाशंकर के घर छापेमारी की तो वहां हड़कंप मच गया।
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में हिंदू धर्म के गरीब, जरूरतमंद लोगों को बहला फुसलाकर कर नौकरी , रोजगार व धन का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का सरगना फादर सुरेश व उसकी खास सहयोगी किरन देवी अपने पांच अन्य साथियों के साथ बाइबिल व अन्य पुस्तकें देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
पुलिस टीम ने मौके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रचार प्रसार करने की सामग्री, 10 बाइबिल व पांच अन्य पुस्तकों को कब्जे में लेते हुए सभी सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने फादर सुरेश पुत्र स्व सोहन निवासी ग्राम मवई थाना खेतासराय, अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना सरायख्वाजा तथा खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर निवासी सत्येन्दर पुत्र सन्त राज ,अमरेथुआ ग्राम निवासी अनिल कुमार पुत्र पन्ना लाल , सरौती देवी पत्नी रमाशंकर निवासी अमरेथुआ,मीरा देवी पत्नी सुरेश निवासी मवई थाना खेतासरायऔर किरन देवी पत्नी पप्पू निवासी खलीलपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुअसं - 60/2025 धारा 3/5(1) उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जिले के आजमगढ़ , जौनपुर बॉर्डर पर स्थित अमरेथुआ
गांव में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा छापेमारी करके धर्म परिवर्तन करने वाले बड़े गिरोह के सात लोगों की गिरफ्तारी और इस नेटवर्क का खुलासा से करने से पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने पूरी टीम को शाबाशी दी है। पुलिस के अनुसार गरीब ,असहाय ,जरूरतमंद लोगों को हिंदू धर्म से ईसाई बनाने के लिए फादर सुरेश का गिरोह काफी लंबे समय से कार्य कर रहा था। इसका निशाना हमेशा पिछड़े इलाके में उन लोगों पर होता था जो बेहद ही गरीब और पैसे के लिए लाचारी रहती है ।धन का प्रलोभन देकर वह बड़े आसानी से लोगों को दूसरे धर्म में परिवर्तन करा देता था। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने कहा कि अभी ऐसे और लोग हैं जो इस गिरोह से जुड़े हैं।वह भी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे।

Post a Comment

0 Comments