✍️ खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223
अमेठी : जिले में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक ने थानेदारों के तबादले के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। अब तबादला आदेश सीधे सार्वजनिक करने के बजाय संबंधित अधिकारियों को डाक के जरिए लिफाफे में भेजा जा रहा है।
हाल ही में रामगंज थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल को देर शाम एक लिफाफा मिला, जिसमें उनके तबादले की सूचना दी गई थी. इस आदेश के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से थाने से हटाकर उनकी जगह कृष्ण मोहन सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। बंद लिफाफे में मिले तबादला पत्र से पूरे विभाग में चर्चा का बाजार गर्म है और लोग बेहद सतर्क है।

0 Comments