अवैध अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार,भारी मात्रा में फल एवं पौधे बरामद

 अवैध अफीम पोस्ता के पौधे व फल (कुल वजन-186 किलो 470 ग्राम ) बरामद


सुनील कुमार पाण्डेय/ बिमलेश पाठक 9839627223


सैदाबाद, हंडिया प्रयागराज/ जनपद प्रयागराज के पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के कुशल नेतृत्व में बीते दिन थाना हंडिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढोकरी कछार में हौसला प्रसाद पटेल पुत्र स्व राम अभिसाल पटेल निवासी ग्राम ढोकरी थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज व नीरज पटेल पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कृषि भूमि पर अन्य फसलों के साथ अफीम पोस्ता की खेती करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हंडिया द्वारा तत्परता से मौके पर पहुंच कर सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया, तहसीलदार फूलपुर व राजस्व टीम को सूचना दी गयी । सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया, तहसीलदार फूलपुर व राजस्व टीम द्वारा थाना हंडिया पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए अवैध अफीम ढोड़ की खेती में पानी लगा रहे एवं रखवाली कर रहे अभियुक्त नीरज पटेल पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपर हार थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज को मौके से खड़ी फसल के 1736 पौधे व 2193 फल (अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/ गिरफ्तारी के आधार पर थाना हंडिया पर मु अ सं- 138/2025 धारा -8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई । उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त द्वारा कृषि हेतु खेत किराये पर लेकर खेत में अन्य फसलों के साथ अवैध रुप से अफीम की फसल तैयार की जाती थी। तथा गिरफ्तार अभियुक्त नीरज पटेल(19) पुत्र हौसला प्रसाद पटेल निवासी ग्राम ढोकरी उपरहार थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज है। बरामद अफीम पोस्ता के पौधा व फल ढोड़ का कुल वजन-186 किलो 470 ग्राम (अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़) है और गिरफ्तारी एवं कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम मे   1. सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया सुनील कुमार सिंह, कमिश्नरेट प्रयागराज 2. रवीन्द्र नाथ रावत, नायब तहसीलदार फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 3. प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज 4. प्रमोद कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक तहसील फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज 5. उ नि चन्द्रशेखर यादव, थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज 6. उ नि रिजवान असकरी, थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज 7. उ नि अजीत साहनी, थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज 8. राहुल, क्षेत्रीय लेखपाल हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज 9. राकेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज 10. का मनीष यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 11. का अनील यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 12. का अभिषेक कन्नौजिया, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 13. का पुष्पेन्द्र तेवतिया, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 14. का विवेक यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज  15. म का सोनम देवी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 16. म का अंजना वर्मा, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज थे।

Post a Comment

0 Comments