भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र चंडी महायज्ञ

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


सुजानगंज/ जौनपुर:-  स्थानीय क्षेत्र के बसरही नाथ के प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा एवं रुद्र चंडी महायज्ञ के पूर्व बुधवार को भव्य कलशयात्रा निकाली जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी, कलशयात्रा  में क्षेत्र के श्रद्धालु सहित गणमान्य लोग शामिल होकर भगवान के जयकारे लगा रहे थे। कलशयात्रा शिव मंदिर से होते हुए अम्बा जी धाम से बसरही गांव में होते हुए शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई।कोरोना काल में 108 यज्ञ का संकल्प प्रयागराज के पंडित विकास शुक्ला के द्वारा लिया गया था  उन्होंने उस संकल्प को पूरा करने के लिए क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पर सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ, श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जो 19 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च को कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कथा व्यास  आचार्य आलोक मिश्रा जी के द्वारा प्रतिदिन कथा का रसपान कराया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments