लकड़ी ठेकेदार से पैसा लेने देन की हो रही बात
दिलीपपुर/प्रतापगढ़:- प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाने पर तैनात दरोगा का लकड़ी कारोबारी से पेंड काटने के लिए खुलेआम पैसे की चर्चा करने का आडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक ही थाने में वर्षों से जमें दीवान से प्रमोशन होकर बने दरोगा राजेंद्र वर्मा क्षेत्र में कर रहे हैं वसूली।जिले में पुलिस और वन विभाग की मिली भगत से हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है ।
वायरल ऑडियो को सुनने के बाद समझा जा सकता है की दिलीपपुर थाने में किस तरीके से कानून व्यवस्था का जमकर पालन हो रहा है। दिलीपपुर थाना प्रभारी शत्रुघ्न वर्मा की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग गया है। तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ऐसे भ्रष्ट दरोगा पर कुछ कार्यवाही करते हैं या फिर अपने ही विभागीय लोगों से गुमराह हो जाते हैं।

0 Comments