विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान , पानी को तरस रहे लोग

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223



वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज:- थरवई  गोंडवा थरवई विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब पांच दर्जन से अधिक गांव में विद्युत कटौती से विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं जानकारी के अनुसार पैतालीस दिन चले मेले में लगातार बिजली मिल रही थी महाकुंभ मेले के समापन के बाद  मार्च महीने की शुरुआत से ही इस क्षेत्र में सुबह विद्युत कटौती होने पर सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर के हो रही है बिना बिजली के समरसेबल नहीं चल पा रहे हैं और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जिससे आम जनता की दिनचर्या प्रभावित हो रही हैं इसके अलावा इस महीने में यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य परीक्षाएं छात्र-छात्राओं की चल रही हैं सुबह  की बिजली कटौती होने से सभी वर्ग समुदाय को  परेशानी हो रही है  ग्राम प्रधान राम अचल यादव, ग्राम प्रधान महेंद्र गिरी  , राहुल चौधरी जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार, ग्राम प्रधान बिहारी लाल यादव ,आदि ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में हो रहे सुबह की विद्युत कटौती समाप्त कराए जाने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments