सरकारी स्कूल बना अखाड़ा, दो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बीच हुई जोर आजमाइश

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223



मथुरा- छाता क्षेत्र के गांव बहरावली स्थित सरकारी स्कूल उस समय जंग का मैदान बन गया जब एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। फिर दोनों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि उठा पटक होने लगी। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दोनों के बीच हो रही लड़ाई दिलचस्प बन गई। वायरल वीडियो में एक या दो बच्चे एक महिला पर पैर मारते भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि इस लड़ाई में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हालात अधिक खराब हो गई तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments