✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर:- विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन सुजानगंज के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ल की अध्यक्षता में एवं संजय कुमार मिश्र (जिला मंत्री ) की उपस्थिति में सुजानगंज एवं मुंगरा बादशाहपुर के संयुक्त तत्वाधान में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी को *पुरानी पेंशन बहाली* की मांग हेतु ज्ञापन दिया गया। विशिष्ट बीटीसी 2004 के अभ्यर्थियों के चयन हेतु विज्ञापन 22 जनवरी 2004 व संशोधित 22 फरवरी 2004 को आया था इसके पश्चात इनकी नियुक्ति हेतु किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं आया और इसी चयन विज्ञापन पर ही इनकी नियुक्ति हुई राज्य सरकार द्वारा 28 जून2024 को मेमोरेंडम जारी किया कि जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन 28 मार्च 2005 के पूर्व का हुआ है उनको पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा । हम कर्मचारियों से विकल्प पत्र भी भरवारा गया,परंतु विशिष्ट बीटीसी 2004 के चयनित शिक्षकों को अधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन से बाहर किया जा रहा है जबकि विशिष्ट बीटीसी 2004 का विज्ञापन 28 मार्च 2005 के पूर्व हुआ है माननीय राज्यसभा सांसद जी से यह निवेदन किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी तक हम लोगों की बात पहुंचाने का कष्ट करें जिससे हम लोगों के साथ न्याय हो सके और माननीय मुख्यमंत्री जी स्वयं भी सदन में कह चुके हैं कि 70000 शिक्षकों को हम पुरानी पेंशन का लाभ देने जा रहे हैं ,इससे यह प्रतीत होता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी हम लोगों को पुरानी पेंशन देना चाह रहे हैं परंतु अधिकारियों द्वारा शासन को बरगलाया जा रहा है ।सभी शिक्षकों ने यह मांग किया कि हम लोगों के साथ न्याय किया जाए।इस अवसर किरन मिश्रा , प्रमोद कुमार सिंह ,शैलेश कुमार शुक्ला,राजमणि यादव, रविकांत पांडे ,भोलानाथ सिंह ,अनोखेलाल मौर्य ,शेर बहादुर मौर्य , विवेक कुमार सिंह ,लाल बहादुर यादव ,अनिल कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह अशोक सरोज भूपेंद्र प्रताप सिंह,सूर्य प्रकाश उपाध्याय , नीरज कुमार द्विवेदी संतोष कुमार द्विवेदी , सुरेश पटेल भगत सिंह एवंअन्य सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

0 Comments