मुंगराबादशाहपुर में होली खेल रहे युवकों का पुलिस ने डंडे से किया स्वागत

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223

 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर:-  उत्तर प्रदेश पुलिस का असली चेहरा शुक्रवार को जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नगर में देखने को मिला जहां होली खेल रहे युवाओं को मुंगराबादशाहपुर थाना में तैनात उप निरीक्षक ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
 एक तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा सद्भावना व सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए अपील किया गया था।तो वहीं  मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला कमालपुर में  (रेलवे फाटक के पास)  होली खेल रहे कुछ युवकों को गश्त पर निकले उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने डंडे से स्वागत करके घायल कर दिया। होली महोत्सव का आनंद ले रहे मोहल्ले के युवकों पर लाठी बरसाने लगे।इस वारदात  की सारी घटना वहां पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।सोशल मीडिया पर इसका विडियो भी तेजी से वायरल हो गया है।जिसे देख कर इस घटना में  संलिप्त  एसआई के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त  हो चला है।मोहल्ला वासी पीड़ित अमित कुमार गुप्ता व अमित कुमार  साहू चिन्टू का आरोप है कि हमलोग मोहल्ले के लोगों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली खेल रहे थे।इसी दौरान उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने हमराहियों के  साथ साढ़े ग्यारह बजे पहुंच गए और वे बिना कुछ कहे ही भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी से पीटने लगे।जिसमें हमलोग को चोटें भी आई है। यही नहीं गाली देते हुए घर तक खदेड़ लिया ।जबकि हमलोगों  का कोई कसूर  नही था।संयोग था कि सारी घटना दरवाजा के सामने लगी सीसी कैमरे में कैद हो गई है।लोगों का कहना है कि पुलिस के दहशत से होली का त्यौहार भी खराब हो गया।


Post a Comment

0 Comments