भारतीय त्योहार प्राकृतिक सामंजस्य की सीख देते हैं - श्रीपति उपाध्याय

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


लोक परंपराओं को निभाता सुजियामऊ गांव 

बक्शा,जौनपुर। क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में श्रीपति उपाध्याय 'भयवा' के आवास पर ऐतिहासिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अवसर पर लोक गायन का आयोजन होता है जिसमें ग्रामवासी बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं।ढोल की थाप,हारमोनियम की स्वर लहरी के साथ झांझ मंजीरे की मनमोहक धुन ने लोक गीत फाग को आह्लादकारी बना दिया।लोक गायिका स्वेता एवं प्रियांशी के कर्णप्रिय लोकगीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कृष्णानंद उपाध्याय के ढोलक की थाप रामाश्रय तिवारी,कैलाश शुक्ल,शिवानन्द उपाध्याय, धर्म दत्त उपाध्याय, विदित नारायण उपाध्याय एवं सूरज उपाध्याय एवं आशीष पाठक के गीत एवं गजलों ने सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्शा श्रीपति उपाध्याय ने आगंतुकों पर पुष्प वृष्टि कर होलिकोत्सव मनाया और कहा कि भारतीय पर्व प्राकृतिक सामंजस्य की सीख देते हैं।पहले फूलों से निर्मित रंग से होली खेला जाता था जिससे चेहरे पर निखार आ जाता था और गर्मी के रूखापन में त्वचा सुकोमल हो जाती थी।प्रकृति के साथ तालमेल कर जीने से जीवन आनन्दमय हो जाता है।

होली के इस पावन अवसर पर रूपसेवा संस्थान के प्रबंधक पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी,बीएचयू के प्रोफेसर एवं पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी, पंडित रामदयाल द्विवेदी,डॉक्टर अरुण कुमार मिश्र,डॉक्टर पीपी दुबे,प्रभाकर त्रिपाठी, वशिष्ट नारायण शुक्ल,गौरीशंकर मिश्र, राजेश उपाध्याय, डॉक्टर ज्ञानप्रकाश मिश्र,डॉक्टर राकेश चंद दुबे,समाजवादी नेता सुशील चंद दुबे,पूर्व प्रमुख राना सिंह,रत्नाकर सिंह,हरीश तिवारी, रवीन्द्र नाथ मिश्र,विद्यानन्द उपाध्याय, विपुल उपाध्याय, विपुल पाठक,प्रोफेसर आरपी सिंह, अजय त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा रत्नाकर चौबे,कोमल उपाध्याय, शुभम उपाध्याय एवं डॉक्टर रामजी तिवारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों की गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम ने चार चाँद लगा दिया।

Post a Comment

0 Comments