सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ विदाई सम्मान समारोह

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


जौनपुर:- सुजानगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत मुस्तफाबाद में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक प्रमिला मौर्या, सावित्री गुप्ता और ज्ञान कुमार रिटायर हुए। इनके विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय स्तर पर कार्य क्रम आयोजित कर सम्मान पूर्वक विदाई की।इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद से अवकाश प्राप्त शिक्षिका श्रीमती प्रमिला मौर्या का विदाई समारोह आयोजित किया गया। पूर्व एन पी आ सी राजबहादुर यादव ने कहा कि इनका कार्यकाल निर्विवाद रूप से पूर्ण हुआ। ए आर पी डा विनोद कुमार पाल ने बताया कि प्रमिला मौर्या ने विभाग में सन् 1996में प्राथमिक विद्यालय कोटिला से कार्य शुरू कर आज मार्च 2025 तक सेवा दिया। अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शेर बहादुर मौर्य ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है, नोडल संकुल शैलेश यादव ने कहा कि शिक्षक समाज को शिक्षा देने का काम करता है। शिक्षक हमेशा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इस अवसर पर श्याम बली सरोज अखिलेश चौबे अनुज सिंह कमलेश कुमार शिवरतन सत्य प्रकाश चंद्रमणि चौबे डॉक्टर हारून शिवनाथ पाल बृजलाल पाल, रंजना सिंह, प्रतिमा सिंह राजकुमारी, अमरावती एवं अभिभावक ललिता देवी, सोनिया, सुशील, सभाजीत,उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments