✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223
राजकली रमाशंकर शुक्ल पीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण पर हुआ भव्य समारोह
लालगंज/ प्रतापगढ़:- क्षेत्र के जलेशरगंज के समीप मोठिन गांव में स्थित राजकली रमाशंकर शुक्ल पीजी कालेज में सशक्तीकरण के तहत मेधावियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन समारोहपूर्वक वितरित किया गया। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष शशिधर त्रिपाठी एवं महाविद्यालय के निदेशक बलराम शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत महाविद्यालय की छात्रा लक्ष्मी, प्रतिभा, अर्चना, अंकित, शिवम आदि को टैबलेट पाकर प्रसन्न देखा गया। मुख्य अतिथि डॉ. शशिधर त्रिपाठी ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के निर्माण में तकनीकी ज्ञान में बढ़ोत्तरी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए निदेशक बलराम शुक्ल ने कहा कि ज्ञान के विविध क्षेत्रों में टैबलेट व स्मार्ट फोन शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन उप प्राचार्य डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर रविप्रकाश यादव, प्रमोद कुमार, संतोष मिश्र, पंकज मिश्र, सुरेश तिवारी, सोनम आदि रहे।

0 Comments