फूड इंस्पेक्टर बनकर फर्जीवाड़ा करते पकड़ा गया युवक

 ✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


कुलदीप विश्वकर्मा 

जौनपुर /महराजगंज:- क्षेत्र के महराजगंज स्थित प्रिया रेस्टोरेंट पर जालसाजी करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सवंसा निवासी प्रवेश कुमार मोदनवाल प्रिया रेस्टोरेंट के नाम से महराजगंज में दुकान चलाता है। जिन्होंने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को लगभग दोपहर 1 बजे के आसपास एक कमलेश चंद्र यादव के नाम से युवक आया और दुकान का लाइसेंस मांगते हुए अपना धौंस जमाने लगा । बताया कि हम फूड इंस्पेक्टर हैं और जांच में निकले हैं। आपके दुकान में खाद्य पदार्थ मानक विहीन है  । इसके संबंध में आप पर मुकदमा होगा। 

   दुकानदार प्रवेश कुमार मोदनवाल ने सम्बन्धित एफ एस सो अधिकारी से फोन कर उक्त अज्ञात की शिकायत किया । जिसमें मौके पर पहुंची एफएसओ अधिकारी अप्रियता तिवारी ने उक्त फर्जी युवक की पहचान आईडी मांगी पर फर्जी युवक आईडी देने में नाकाम रहा । जहां कि उक्त युवक भीड़ भाड़ देख भाग निकलने का फिराक बनाने लगा  लेकिन इसी बीच दुकानदार ने डॉयल 112 पर शिकायत करके मौके पर पुलिस को बुला लिया था।मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर थाने ले जाकर विधिक कार्यवाही में जुटी ।

Post a Comment

0 Comments