क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ के विकास योजना का प्रस्ताव पास

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223



जौनपुर:- शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय सभागार में सोमवार को ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तीन करोड़ रुपए की विकास कार्य योजनाएं सर्वसम्मति से पारित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने विकास कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया। भरोसा दिलाया कि जो भी समस्याएं हैं उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई। नए प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। वर्ष 2025-26 के सभी विकास कार्यों की कार्य योजना पर विचार कर अनुमोदन किया गया।  चर्चा के दौरान ग्राम प्रधानों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार और राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया। सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने सफाई दी तो ग्राम प्रधानों ने विरोध जताया। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने प्रधानों को शांत कराते हुए वितरण का कार्य ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कराने का सीडीपीओ को निर्देश दिया। सप्लाई विभाग से किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के मीटिंग में उपस्थिति न होने पर सदस्यों और प्रधानों की मांग पर बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजने का आश्वासन दिया। प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने चार साल का साथ बेमिसाल बताया। कहा कि गत पंचवर्षीय योजनाओं की तुलना में वर्तमान पंचवर्षीय योजना में अधिक कार्य हुआ। संचालन कमलाकांत मौर्या ने किया। बैठक में एडीओ पंचायत रमेश कुमार यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक कुमार, डा.सूर्य प्रकाश यादव, शिवमूर्ति यादव, संजय यादव, भीमचंद राजभर, रामयश यादव, संदीप द्विवेदी, विनोद कुमार, कृपा शंकर राजभर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments