सेवा भाव के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - शमीम अहमद 9839627223


मड़ियाहूं ,जौनपुर। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मड़ियाहूं द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर पूरे सेवा भाव के साथ रविवार को पूर्व विधायक डॉक्टर लीना तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि सात दिनों में छात्र-छात्राओं ने सेवा भाव का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।लगभग 200 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने अगल-बगल बस्ती की सफाई की अशिक्षित महिलाओं को पढ़ने का कार्य किया घर-घर जाकर साफ सफाई के विषय में बताया छात्रों ने अपने शिविर के आसपास साफ सफाई का अभियान चलाया लोगों को दहेज मुक्ति और नशा मुक्ति का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में  कार्यक्रम अधिकारी डॉ दया सिंधु, डा देवेंद्र उपाध्याय, सुषमा मिश्रा, डॉक्टर रेनुका पाण्डेय, डॉक्टर विवेक कुमार मिश्र, डॉक्टर अमिताभ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के अंतिम दिन वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्र ने छात्रों को देश के प्रति समाज के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया कार्यक्रम के अंत में मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एस.के. पाठक ने उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Post a Comment

0 Comments