कार ने ऑटो में मारी टक्कर एक की मौत

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

शशिभूषण सिंह 

कौशाम्बी:- जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक आटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव व कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनारा गोपालपुर गांव निवासी अशीष सोनी पुत्र कंधई लाल किसी काम से बाहर गया था। आटो से घर वापस लौटते समय रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे आशीष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।वहीं मामले की सूचना मृतक के घर वालों को हुई तो दुर्घटना स्थल पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments