पुलिस के अमानवीय कृत्य से हुई आदर्श की मौत पर ब्राह्मण वेलफेयर महासभा ने जताया आक्रोश

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक को पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध की कार्रवाई की मांग  

संतोष मिश्रा

 बहराइच। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर तथा उसकी प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती को भेजकर 17 वर्षीय किशोर आदर्श उपाध्याय की मृत्यु के दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्यवाही किए जाने, पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति तथा संबल प्रदान करने के लिए एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता तथा सरकारी नौकरी प्रदान किए जाने की मांग की है। मृतक किशोर आदर्श उपाध्याय के पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  गत दिनों जनपद बस्ती स्थित ग्राम- उभाई, थाना क्षेत्र- दुबौलिया निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय के नाबालिक 17 वर्षीय बेटे आदर्श उपाध्याय को थाना दुबौलिया की पुलिस द्वारा थाने में बेरहमी से मारा पीटा जिससे पुलिस कस्टडी से छूटने के कुछ ही घंटे ने बाद नाबालिक किशोर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा नाबालिक किशोर के साथ ऐसी अमानवीय कृत्य होना तथा उसके कारण उसकी मृत्यु हो जाना अत्यंत कष्टकारी तथा अनंत दुखदाई व अक्षम्य है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की जिससे भविष्य में ऐसी अमानवीय घटना की पुनरावृति न हो। ब्राह्मण वेलफेयर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक बलदेव प्रसाद पांडेय, महामंत्री राजीव कुमार तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद शुक्ल, प्रदेश संगठन मंत्री रवि मोहन शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर पाठक,प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विभोर पांडेय, प्रदेश मंत्री महेश मिश्र,प्रदेश मंत्री संजय पांडेय,बस्ती मंडल अध्यक्ष नारायण दत्त शुक्ल,जिला अध्यक्ष बस्ती विष्णु दत्त शुक्ल, जिला संरक्षक बस्ती कुमार अभिनय मिश्र, जिला महामत्री बस्ती संतोष कुमार उपाध्याय,देवीपाटन मंडल संरक्षक आनंद बिहारी शुक्ल, लखनऊ मंडल प्रभारी सजल मिश्र,लखनऊ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल,बरेली मंडल प्रभारी ओम आदर्श मिश्र,देवीपाटन मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी,मंडल महामंत्री बलराम पाठक, मंडल उपाध्यक्ष पंकज शुक्ल,मंडल मीडिया प्रभारी मुकुंद शुक्ल, जिलाध्यक्ष बहराइच पवन पाण्डेय "भाऊ", जिला महामंत्री बहराइच दुर्गेश शुक्ल, जिला संगठन मंत्री चंदन शुक्ल,जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्र,जिला उपाध्यक्ष अनुराग मणि मिश्र,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी संतोष मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष विशेश्वरगंज अरुण कुमार मिश्र,ब्लॉक महामंत्री विशेश्वरगंज, नेवल किशोर पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष पयागपुर आलोक शुक्ल,ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज जितेंद्र शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष रिसिया पवन कुमार मिश्र ,ब्लॉक अध्यक्ष तेजवापुर विशाल पाठक, नगर अध्यक्ष बहराइच प्रतीश शुक्ल,नगर महामंत्री रामेंद्र पांडेय सहित ब्राह्मण वेलफेयर महासभा के अन्य पदाधिकारियों तथा समाज के लोगो ने उक्त अमानवीय घटना पर दुःख, रोष व्यक्त किया तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई, पीड़ित परिवार को संबल प्रदान हेतु आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments