कैसरगंज में आयोजित हुआ पथ संचलन का कार्यक्रम

 पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कार्यकर्ताओं संग किया स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


फैजान

कैसरगंज/बहराइच:-  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शनिवार की शाम को कैसरगंज कस्बे में पथ संचलन किया।कस्बे मे जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत अभिनंदन किया। कैसरगंज के रामलीला मैदान मे शनिवार की शाम  सैकडो  स्वयंसेवक एकत्रित हुए और यही से पथ संचलन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जो मण्डी समिति से  होते हुए हनुमान मंदिर पंहुचा। वहां से पूरे कस्बे का भ्रमण कर स्वयंसेवक पुन: रामलीला मैदान पहुंचे। उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। पथ संचलन से पूर्व प्रांत सह घोष प्रमुख संतोष कुमार, सह जिला कार्यवाह अंकुश जी, जिला समग्र विकास प्रमुख विष्णु पाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। पूर्व मन्त्री मुकुट बिहारी वर्मा ,गौरव वर्मा व सुबेद वर्मा ने भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ  अपने प्रतिष्ठान के सामने, उमा प्रताप सिंह ने हनुमान मंदिर के निकट स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की  पथ संचलन में स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर खंड संचालक उमेश कुमार, खंड कार्यवाह मोहित कुमार, नगर कार्यवाह बृजेश, नगर संघ चालक राकेश कुमार, रामेन्द्र चौधरी,  प्रभात सिंह अजय सिंह, रामगोपाल, डा योगेश सिंह भी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments