चोरी की छः बाइक व दो बाइक के कटे हुए पार्ट के साथ चार गिरफ्तार

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223

मछली शहर/जौनपुर:- मछली शहर पुलिस ने दौरान गस्त तीन बाइक सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बाइक व दो बाइक के कटे हुए पार्ट्स के एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना मछलीशहर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष मछलीशहर के नेतृत्व में उ.नि. अरविन्द यादव, उ.नि. इष्टदेव पाण्डेय, उ.नि. राजकुमार तिवारी मय हमराह हे.का. धर्म दत्त यादव हे का सुरेन्द्र यादव, हे का अमित खरवार का अजय कुमार द्वारा मतरी में ब्रह्मबीर बाबा के पास पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान सुजानगंज की तरफ से मछलीशहर की तरफ जा रही 03 बाइक पर बैठे 03 व्यक्ति को रोकने पर वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, संदेह होने पर तीनों बाइक पर बैठे व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.सौरभ गौड पुत्र विनोद गौड निवासी मथुरा मतरी थाना मछलीशहर जौनपुर 2.धनन्जय बिन्द पुत्र जयप्रकाश बिन्द निवासी रामनगर थाना मछलीशहर जौनपुर 3.प्रकाश गौतम पुत्र सिकन्दर गौतम निवासी नि0 ग्राम बेलवई थाना सुजानगंज जौनपुर को एक अदद मो0सा0 नं0 UP 62 CL0232, UP 62 BA 4207  जो थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0, मु0अ0सं0 83/25 से सम्बन्धित चोरी गयी मो0सा0 UP 62 BF 6380 तथा मु0अ0सं0 79/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 मे चोरी गयी मो0सा0 UP 70 DP 4210 के कटे हुए पार्ट्स, मु0अ0सं0 81/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित UP 62 AD 8589 के कटे हुए पार्ट्स बरामद किया गया। तत्पश्चात अभियुक्तगण की निशानदेही पर अभियुक्त शिवम गौतम उर्फ राजू पुत्र मोहनलाल निवास फरीदाबाद थाना सुजानगंज जौनपुर के द्वार पर खडी तीन अन्य मो0सा0 UP 62 AB 3917.एक वाहन मो0सा0 बिना नम्बर प्लेट, एक मो0सा0 बिना नम्बर बजाज सी0टी0 100 के साथ समय करीब 20.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश/निर्देशों का पालन किया गया है। तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments