नासा के वैज्ञानिकों की एक नई खोज ने विश्व के विज्ञान जगत में तहलका मचा दिया है। नासा की एक खोज ने अंतरिक्ष में धरती से पांच गुना बड़ा एक ग्रह मिलने का दावा किया है जो हीरो से भरा हुआ है। इस ग्रह की खोज से खगोल विज्ञान जगत में कई सम्भावनाएं बनी है। खगोल जगत से जुड़ा हर व्यक्ति इस ग्रह की सच्चाई जानने के लिए तत्पर है। नासा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस ग्रह पर तापमान बहुत अधिक है। धरती से 41 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह कथित डायमंड ग्रह 17 घंटे में अपनी कक्ष का एक चक्कर पूरा कर लेता है। हर खोज वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण और निर्णायक होती है कई खोज से रिसर्च का मौका मिलता है लेकिन यह खोज विश्व में तहलका मचा देने वाली है।

0 Comments