युवा लेखक अभिनेता गौतम केशरी की पुस्तक **दर्पण एक सच** का बापू सभागार में हुआ विमोचन हुआ

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223


बिहार:- बिहार स्थापना दिवस के मौके पर पटना के बापू सभागार में युवा लेखक एवं अभिनेता गौतम केशरी की पुस्तक दर्पण एक सच का लोकार्पण हुआ। पुस्तक दर्पण एक सच का लोकार्पण आइपीएस अधिकारी विकास वैभव के हाथों से हुआ। कार्यक्रम को देखने के लिए पूरे ऑडिटोरियम में 10 हजार से ज्यादा लोग थे। कार्यक्रम स्थल पर बहुत सारे दर्शक थे जो लेखक गौतम के पुस्तक में रुचि दिखा रहे थे।

कार्यक्रम की समाप्ति के समय टाइम ऑफ अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार रवि भट्ट ने गौतम केशरी से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंच पर कई सारे पत्रकार, अधिकारी, साहित्यकार उपस्थित रहे। इस सम्मान के लिए लेखक ने लेट्स इंस्पायर बिहार को शुक्रिया कहा।

इस उपलब्धि पर फारबिसगंज के इंद्रधनुष साहित्य परिषद के साहित्यकारों में, मांगन मिश्र मार्तंड, डॉ अनुज प्रभात, हेमंत यादव, प्रभाष वहरदार, सोनू कृष्णन, हर्ष नारायण दास, सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, प्रमोद कुमार झा, सुरेश कंठ, अरविंद ठाकुर, एवम् विनोद कुमार तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments