✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223
अन्तर राज्य स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह की सक्रिय सदस्य जौनपुर निवासी मुस्कान तिवारी को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार गिरफ्तार किया उसके पास से 04 अदद पिस्टल मय मैगजीन बरामद किया हैं।उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना वजीरगंज, जनपद-लखनऊ में मु.अ.सं. 67/2025 धारा 111बी0एन0एस0 तथा 3/25 आर्म्श एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराकर दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
दिनांक 12-03-2025 को एसटीएफ उ प्र को अन्तर राज्य स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह की संस्कृत सदस्य मुस्कान तिवारी पुत्री संतोष तिवारी निवासी रूदौली थाना सरपतहा जिला जौनपुर को पुनः जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मुस्कान को कैसरबाग बस स्टेशन के पास थाना वजीरगंज, जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया उसके पास से 4 पिस्टल 32 बोर,07 मैगजीन और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम द्वारा विगत में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही करते हुए दिनांक 20-11-2024 को अंकित कुमार पाण्डेय निवासी बारा चवर थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर तथा दिनांक 15-12-2024 को मुस्कान तिवारी उपरोक्त एवं उसके साथी सत्यम यादव को दो अदद पिस्टल के साथ जनपद सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं अभिसूचना संकलन से ज्ञात हुआ था कि इस अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर गैंग का सरगना शुभम सिंह निवासी जुडापुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर है जिसका एक संगठित गिरोह है। इस गैंग का नेटवर्क पंजाब, उप्र बिहार, दिल्ली आदि राज्यों में फैला हुआ है।
शुभम सिंह के असलहा तस्कर गैंग के सदस्यों के संबंध में निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह, एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी कि ज्ञात हुआ कि इनके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार जेल भेजी गयी अभियुक्त मुस्कान तिवारी जमानत पर छूटने के उपरान्त पुनः अपने गैंग से जुडकर असलहा तस्करी में पुनः सक्रिय हो गयी, जिसके क्रम में निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी द्वारा धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी कि जरिये विश्वस्त सूत्र ज्ञात हुआ कि शुभम सिंह गैंग की सक्रिय सदस्य मुस्कान तिवारी असलहों के साथ मेरठ से आ रही है। इस सूचना पर एसटीएफ वाराणसी की टीम, (जो अभिसूचना संकलन हेतु लखनऊ में थी) के द्वारा स्थानीय पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मी को साथ लेकर कैसरबाग बस स्टेशन लखनऊ के पास पहुंचकर मुस्कान तिवारी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। मुस्कान तिवारी ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया गया है कि वह पूर्व में कई बार कारतूस व असलहा लाकर शुभम सिंह के बताये स्थान पर दे चुकी है।

0 Comments