🖋️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
जौनपुर /महराजगंज :- भारतीय जनता पार्टी के लोग पीडीए के नारा से भयभीत है समाजवादी किसी मजहब जाति धर्म के खिलाफ नहीं है। भगवान राम ने भी सबरी के जूठे बेर खाकर समाजवाद का नारा दिया था।उक्त बाते सपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह साजन ने कही ।
क्षेत्र के महकुचा कमला बाजार स्थित माता फेर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को पीडीए कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ अतिथि पूर्व मंत्री सुनील सिंह साजन अपने संबोधन में कहा कि समाजवाद का लक्ष्य एक है समाज में आर्थिक,सामाजिक,शैक्षिक बराबरी हो । बीजेपी कभी अपने मुद्दे पर सही बात नहीं करती और कहा जौनपुर में पुजारी यादव के हत्यारे जेल में है समय आने पर मंगेश के हत्यारे भी जेल में होगे। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजबहादुर यादव ने भी सम्बोधित किया ।आयोजक कुमार ज्योतिरादित्य,जयंती यादव ने अतिथि को चांदी का मुकुट और सेक्टर,प्रभारी,बूथ प्रभारी को साल भेंटकर सम्मानित कर सबका अभिवादन किया । कार्य क्रम संचालन विधान सभा अध्यक्ष रामजतन यादव,मंगल यादव ने किया ।मौके पर राजन यादव,रामनारायण बिंद,महेंद्र यादव एडवोकेट समर बहादुर यादव,राम आसरे यादव,प्रदीप कुमार, दयानंद सरोज,महेंद्र पाल, कन्हैया लाल सहित लोग रहे।

0 Comments