✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र कुल्हनामऊ में हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल सामने सनबीम स्कूल के अध्यापक परवेज अहमद सिद्दीकी के ऊपर शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपनी बाइक से घर जाते समय दो बाईकों पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला हमला कर दिया था। जिसका शिक्षक संगठनों में खासा आक्रोश है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि वह इस मामले में बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक से मिलकर हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग उठाएंगे।
क्योंकि जिस प्रकार से जिले में शिक्षकों के ऊपर आए दिन हमले हो रहे हैं वह बहुत ही निंदनीय कार्य है। उन्होंने सवाल किया कि शिक्षक साथियों की सुरक्षा जब तक सुनिश्चित नहीं की जाएगी तो वह आखिर अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका सिंह, डायरेक्टर शोभा सिंह एवं जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक डा. हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच कर घायल शिक्षक का उपचार कराए।
बक्सा थाना पुलिस ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच बेहद ही गंभीरता से की जा रही है। दोषी जल्द पकड़े जाएंगे।

0 Comments