✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223
बीकानेर/राजस्थान:- राजस्थान में बीकानेर के देशनोक इलाके में स्थित ओवर ब्रिज पर बुधवार आधी रात को एक ट्रोला ओवरटेक करने के प्रयास में पास से गुजर रही कार पर पलट गया । इस हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने क्रेन और तीन जेसीबी की मदद से ट्रोले को किनारे कराया था. इसके बाद कार सवार सभी लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार नोखा की तरफ जा रही थी।
.png)
0 Comments