नेपाल की राजनीति में योगी का पोस्टर वार

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

राजशाही के समर्थक पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पोस्टरों के साथ काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे के बाहर.

इमेज 



  • नेपाल में इन दिनों राजतंत्र के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. राजतंत्र के समर्थन करने वाले लोग नेपाल में राजशाही और हिन्दू राष्ट्र की बहाली की माँग कर रहे हैं.

नेपाल में इन दिनों राजतंत्र के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। राजतंत्र के समर्थन करने वाले लोग नेपाल में राजशाही और हिन्दू राष्ट्र की बहाली की मांग कर रहे हैं। राजतंत्र समर्थकों की रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का पोस्टर काफी चर्चा में है।कुछ लोग योगी जी के नक्शे कदम पर चल कर नेपाल में राजतंत्र की बहाली करते हुए हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन इस समय नेपाल में योगी जी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।रविवार को पोखरा से काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही हज़ारों की संख्या में लोग ज्ञानेंद्र शाह की अगवानी की। नेपाली मिडिया का कहना है कि एयरपोर्ट के मुख्य गेट पर ज्ञानेंद्र के कम से कम 10 हज़ार समर्थक रहे होंगे। भीड़ नारा लगा रही थी - नारायण हिटी ख़ाली करो, हमारे राजा आ रहे हैं।नारायण हिटी नेपाल का रॉयल पैलेस है, जहां राजा रहते थें।ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल में लोकतंत्र आने के बाद से इस तरह सार्वजनिक रूप से न के बराबर दिखते थे। कुछ ख़ास मौकों पर बहुत ही औपचारिक बयान जारी करते थे लेकिन पिछले कुछ महीनों से काफ़ी सक्रिय दिख रहे हैं

Post a Comment

0 Comments