पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा कातिल,शेष कार्रवाई में जुट पुलिस

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223

 

जौनपुर:-  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। यह खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी अल्का सिंह व एक सात वर्षीय पुत्र के साथ मियांपुर मोहल्ले में राजकुमार बिन्द के मकान में बीते छह मार्च से किराये पर रहते थें। कल शाम को आलोक बीबी बच्चें के साथ होली के लिए बाजार से खरीददारी किया था। रात में दोना सामान्य थे लेकिन भोर में उसने पत्नी की हत्या करके बेटे के साथ कमरे से निकल गया। दोपहर में वह लाइन बाजार थाने पर जाकर अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। 

थानाध्यक्ष सतीश सिंह अपनी टीम के साथ उसके कमरे का ताला तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अल्का सिंह का मायका बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में है। सूचना मिलते ही अल्का की मां पुष्पा सिंह मौके पर पहुंच गयी। उन्होने बताया कि शादी के बाद से ही आलोक मेरे बेटी को प्रताणित करता था। 


Post a Comment

0 Comments